पुलिस का खौफ: साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो... लिखी तख्ती लेकर थाने पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाश ने 17 मार्च को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी शिवमंदिर के पास एक महिला के गले से सोने की छीनी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में पिछले दिनों छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला एक इनामी बदमाश मंगलवार को नाटकीय ढंग से समर्पण करने अलीनगर थाने पहुंचा। इस दौरान बदमाश एक तख्ती लिया हुआ था, जिसपर लिखा था ‘साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं मुझे गोली मत मारो’।
हालांकि, बदमाश के अलीनगर थाने में गेट के भीतर घुसते ही एक पुलिसकर्मी ने इसका वीडियो भी बनाया। जिसमें बदमाश ने अपने कारनामों को बताते हुए पुलिस से गोली न मारने की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 हजार का इनामी बदमाश आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि 17 मार्च को उसने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी शिवमंदिर के पास एक महिला के गले से सोने की छीनी थी।
इसके बाद 31 मार्च को वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोलपंप कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दो-दो थाना क्षेत्रों में छिनैती और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे थाने में समर्पण करने की घटना की दिनभर चर्चा होती रही।