{"_id":"624c3998032e6f4d243e2c6d","slug":"crook-reached-the-police-station-to-surrender-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का खौफ: साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो... लिखी तख्ती लेकर थाने पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का खौफ: साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो... लिखी तख्ती लेकर थाने पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश
Tue, 05 Apr 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:14 PM IST
सार
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाश ने 17 मार्च को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी शिवमंदिर के पास एक महिला के गले से सोने की छीनी थी।
विज्ञापन
समर्पण करने अलीनगर थाने पहुंचा बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में पिछले दिनों छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला एक इनामी बदमाश मंगलवार को नाटकीय ढंग से समर्पण करने अलीनगर थाने पहुंचा। इस दौरान बदमाश एक तख्ती लिया हुआ था, जिसपर लिखा था ‘साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं मुझे गोली मत मारो’।
विज्ञापन
हालांकि, बदमाश के अलीनगर थाने में गेट के भीतर घुसते ही एक पुलिसकर्मी ने इसका वीडियो भी बनाया। जिसमें बदमाश ने अपने कारनामों को बताते हुए पुलिस से गोली न मारने की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 हजार का इनामी बदमाश आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि 17 मार्च को उसने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी शिवमंदिर के पास एक महिला के गले से सोने की छीनी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद 31 मार्च को वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोलपंप कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दो-दो थाना क्षेत्रों में छिनैती और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे थाने में समर्पण करने की घटना की दिनभर चर्चा होती रही।