{"_id":"5fb013a93a9ecb435e22ed13","slug":"youth-injured-by-bike-rash-dies-while-going-to-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: साथियों संग बाइक टहलने निकला युवक बाइक के धक्के से जख्मी, इलाज के दौरान जाते समय मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली: साथियों संग बाइक टहलने निकला युवक बाइक के धक्के से जख्मी, इलाज के दौरान जाते समय मौत
Sat, 14 Nov 2020 10:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 14 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के इलिया थाना के इलिया चकिया मार्ग पर डेहरी खुर्द गांव के यात्री शेड के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से दीपक (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इलिया कस्बा से सटे सीमावर्ती बिहार प्रांत के चांद थाना अंतर्गत चंदा गांव निवासी मजदूर सुरेंद्र राम का पुत्र दीपक अपने साथियों के साथ रोज की तरह शाम के वक्त सड़क पर टहलने के लिए गया था। इसी बीच डेहरी कला गांव निवासी की तेज रफ्तार बाइक से धक्का लगा और दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
दीपक की हालत गंभीर देख साथियों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। मृतक के साथियों ने बाइक चला रहे डेहरी कला गांव निवासी व्यक्ति की पिटाई कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
ट्रेन के धक्के से युवक की मौत
अलीनगर थाना के रेवसा गांव के पास शनिवार की शाम साढ़े सात बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी है। शव के पास ही टीवीएस बाइक खड़ी मिली। पुलिस की पड़ताल में बाइक मानस नगर के क्वार्टर नंबर 1265 ए निवासी हरिनाथ के नाम से रजिस्टर्ड है। क्वार्टर में ताला लटका मिला। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।