फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man died in the accident

गिरी बाइक युवक की गई जान

Sun, 30 Aug 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 30 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिल गांव में शनिवार को सकलडीहा-नदरा मार्ग पर
विज्ञापन
सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक वाहन समेत एक गड्ढे में गिर गया। 

 उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार उसकी बहन व नवजात शिशु घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया

डिघवट गांव निवासी रामाज्ञा(22) राखी पर्व पर अपनी बहन मीरा (30) व चार माह के भांजे पीयूष को बाइक से लेकर घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटसिल गांव के समीप सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

इस दुर्घटना में रामाज्ञा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मीरा व भांजे पीयूष को गंभीर चोट आई। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होते ही रामाज्ञा के घरवालों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।

सदर कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना की जानकारी जब परिचितों को हुई, तो वे सीधे जिला अस्पताल पहुंच गये। पूर्व मंत्री अनिल राजभर अपने समर्थकों संग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

इस दौरान पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की और अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हाल जाना। उन्होंने घरवालों को भरोसा दिलाया कि हरसंभव मदद की जाएगी।
 उधर सैयदराजा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर फुटिया गांव के समीप शनिवार को सुबह दस बजे स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी हो गए।

दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बबुरी निवासी ओमप्रकाश (45) और उसकी भाभी ऊषा देवी (55) बाइक से फुटिया गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।


सुबह दस बजे दोनों अभी फटिया गांव के समीप ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


शहाबगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव के समीप चकिया चंदौली मार्ग पर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार राजू (20) तथा वंदना कुमारी (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मुरकौल गांव निवासी राजू अपनी बहन के साथ बाइक से शहाबगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां को खाना लेकर जा रहा था। बाइक जैसे ही अतायस्तगंज गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed