{"_id":"a5644515f1946e59a6fe9c9490c3aa11","slug":"women-dead-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट लगने से विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के भोगवारा गांव के पटेल बस्ती में बुधवार की रात संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में करेंट की चपेट में आने से छत पर सोई विवाहिता की मौत हो
गई।
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों के पक्ष में ग्रामीणों ने चक्का जाम का प्रयास किया लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से विवाहिता का पति फरार है।
गांव निवासी प्रियंका (22) पत्नी सुनील केशरी खाना खाने के बाद रात में चार वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ छत पर सोने चली गई। वह मच्छर दानी लगाई। उसका एक सिरा छत के एक पिलर से बांध दिया।
बताया जाता है कि पिलर से ही बिजली का कटा तार लगा हुआ था जिससे पिलर के छड़ में करेंट आ गया था रात में किसी कारण से प्रियंका हाथ उस छड़ से लग गया। वह करेंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। सुबह इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। सुनील घर से गायब मिला।
इस पर ग्रामीण विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए चक्का जाम करने का मूड बनाने लगे। प्रियंका की मौत की खबर सुनकर वाराणसी निवासी उसकी बहन पूनम भी पहुंच गई।
उसने आरोप लगाया कि बक्सर निवासी प्रियंका की शादी 2010 में सुनील के साथ हुई थी। दहेज के लिए पति अक्सर ही प्रियंका की पिटाई करता था और रात में उसने करेंट के जरिये उसके बहन की हत्या की है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले सुनील के बड़े भाई की पत्नी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। घर में अकेली सुनील की मां तीन वर्षीय पौत्र प्रिंस को लेकर रोए जा रही थी।
मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेश मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आए। देर शाम प्रियंका के पिता बिहारी प्रसाद और मां कलावती निवासी बसुहर, इटाढ़ी बक्सर बिहार भी पहुंच गए।
दोनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी जल्दी होगी।