फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP: Two smugglers with three kg of gold arrested from Chandauli

यूपी: तीन किलो सोने के साथ दो तस्कर चंदौली से गिरफ्तार, म्यांमार से जुड़े हैं तस्करों के तार

Wed, 07 Oct 2020 09:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 07 Oct 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
UP: Two smugglers with three kg of gold arrested from Chandauli
बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला

डीआरआई वाराणसी की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रविवार की रात दो तस्करों को तीन किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सोना म्यांमार के रास्ते हावड़ा लाया गया था और दिल्ली और लखनऊ ले जाया जा रहा था। बरामद सोना जब्त कर तस्करों को जेल भेजा गया है। बरामद सोने की कीमत डेढ़ करोड़ आंकी गई है।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही एक बार फिर ट्रेनों से सोने चांदी की तस्करी शुरू हो गई है। रविवार को डीआरआई को सूचना हावड़ा नई दिल्ली राजधानी से तस्करी का सोना ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर टीम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। रात एक बजे के बाद अप 02301 हावड़ा राजधानी स्थानीय स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


खुफिया टीम ने कोच संख्या बी-2 में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तो दोनों के पास से सोने की तीन ईंटे बरामद की गई। दोनों सोने का कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर दोनों को सोने के साथ पकड़ कर वाराणसी ले जाया गया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए सुल्तानपुर निवासी दोनों आरोपियों ने सोना तस्करी कर लखनऊ और दिल्ली ले जाने की बात स्वीकार की। सोने का वजन तीन किलो मिला। सोना जब्त कर दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया।यहां से दोनों को जेेल भेज दिया गया।

तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर बरामद हुआ 1.1 करोड़ नकद

राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जाए जा रहे सोना के साथ गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर लखनऊ और पटना में एक साथ छापेमारी की गई। इसमें 1.1 करोड़ भारतीय नकदी और 5.45 लाख रुपये मूल्य के बराबर विदेशी मु्द्रा बरामद हुआ। इस मामले में मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर कोलकाता, सुल्तान, लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed