फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves throw jewelry worth millions of rupees

चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने उड़ाए

Mon, 19 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला/चंदौली Updated Mon, 19 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के विशुनपुरा कला बनवां गांव में शनिवार की रात में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के गहनों को चुरा िलया। सुबह घर में जानकारी होने पर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। भुक्तभोगी प्रेमचंद ने रविवार को सकलडीहा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्राधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि सकलडीहा कोतवाली पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


  क्षेत्र के विशुनपुर कलां बनवां गांव निवासी प्रेमचंद का पूरा परिवार शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात में बिजली न रहने और अधिक गर्मी होने से वह घर के बाहर चारपाई पर सो   रहे थे।
विज्ञापन



मध्य रात्रि के बाद चोर मौका देखकर घर के पीछे की खिड़की में लगे ग्रिल को काटकर घर में घुस गए। जहां से वे कमरे में आलमारी में रखा लाखों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गहनों के साथ दस हजार नकद लेकर फरार हो गए। सुबह शौच के लिए जा रही पड़ोस की महिलाओं ने घर के पीछे की खिड़की टूटी देख प्रेमचंद को को बताया। चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और प्रेमचंद के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रेमचंद ने सकलडीहा कोतवाली में घर में चोरी होने की तहरीर दी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed