{"_id":"56eb10d14f1c1b56258b4b61","slug":"theft-in-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान में चोरी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
दूकान में सेंध लगाकर चोरों ने माल पार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बस स्टैंड के समीप कस्बा निवासी कमलेश चौरसिया की पान की थोक दुकान में बुधवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना पुलिस के पिकेट से मात्र बीस मीटर की दूरी पर हुई। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
बबुरी कस्बा निवासी कमलेश चौरसिया ने किराए पर कमरा लेकर दूकान खोली थी। बस स्टैंड मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत डंवक पुलिस चौकी की सीमा में पड़ता है। स्टैंड पर चौकी पुलिस की पिकेट भी लगती है। बुधवार की रात चोर दूकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान ले भागे। सुबह आस पास के लोगों ने दूकान के दीवार में सेंध देखा। मौके पर पहुंचे दूकानदार कमलेश ने बताया कि एक हजार रुपये नकद सहित चालीस हजार हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी गए हैं।
दुकानदार की तहरीर पर डवक चौकी इंचार्ज बिंदू यादव दल बल के साथ पहुंचे और मौका मुआयना के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मुगलसराय चकिया रोड पर मात्र सौ मीटर का इलाका डवक चौकी के अंतर्गत पड़ता है।