फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The school headmaster beaten

स्कूल में प्रधानाध्यापक को पीटा

Thu, 31 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 31 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The school headmaster beaten
धानापुर  थाना क्षेत्र के रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक को बुधवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है।
सकरारी  गांव निवासी प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह बुधवार को विद्यालय पर बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच साढ़े ग्यारह बजे तीन बाइकों पर  सवार होकर छह लोग विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक की लात-घूसों से  पिटाई शुरू कर दी। इस पर छात्रों व अध्यापकों ने शोर  मचाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों को आते देख हमलावर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से भाग गए। वहीं हड़बड़ी में हमलावरों की एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेंवा गांव व धानापुर थाना क्षेत्र के अवाजापुर गांव निवासी कुल छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

लोगों का कहना है कि विवाद की शुरूआत पिछले रविवार को हुई थी। सकरारी गांव के लोग बिजली दुर्व्यवस्था से नाराज होकर रविवार को विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे थे और विद्युत आपूर्ति में खामियों के लिए ठेकेदार व विभागीय कर्मचारियों पर आरोप लगाया था। जिसमें प्रधानाध्यापक भी थे।


इसी बीच ग्रामीणों व ठेकेदार में नोकझोंक हो गई थी। इस मामले को भी लोग घटना की जड़ मान रहे हैं। इस संबंध में सीओ सकलडीहा श्यामदेव का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed