{"_id":"1446041772fccae874a5bda86c33e5a5","slug":"teak-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन में लदा सागौन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन में लदा सागौन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनक्षेत्राधिकारी शमशुलहुदा सिद्दीकी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने
विज्ञापन
बुधवार की रात छापेमारी कर सुरुहरिया-औरवाटाड़ मार्ग पर मैजिक वाहन से
लाखों रुपये मूल्य के सागौन की कीमती लकड़ी को बरामद किया।
इस दौरान वाहन पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को वन अधिनियिम की धाराओं के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया। मैजिक वाहन के अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम ने प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर को पत्र लिखा है।
वनक्षेत्राधिकारी शमशुलहुदा सिद्दीकी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित वन क्षेत्र से सागौन के पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को चिराई के बाद मैजिक वाहन पर लादकर वाराणसी की ओर जाने की फिराक में हैं। इस पर वनक्षेत्राधिकारी ने वन विभाग की टीम के साथ सुरुहरिया औरवाटाड़ मार्ग पर पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच मैजिक वाहन आता दिखा।
वनकर्मियों ने वाहन को रोककर जब तलाशी ली तो उस पर सागौन की कीमती लकड़ी मिली। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को बरामद करने के साथ ही मैजिक पर सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि तीसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक पर सवार होकर भाग निकला। गिरफ्तार दोनों युवक रमेश चौहान और रिंकू शुक्ला वाराणसी के रहने वाले हैं। इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी शमशुलहुदा सिद्दीकी का कहना है कि बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपये है। फरार युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।