{"_id":"577ac4254f1c1b6e697fab3b","slug":"stealing-from-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से चोरी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में रविवार की रात चोर एक बंद पड़े मकान में ताला तोड़कर शादी के लिए रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
प्रेम स्वरूप सत्संगी का कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में मकान है। उनके दो पुत्र बाहर रहते हैं। जिसमें एक पुत्र कोलकाता में नौकरी करता है। दो माह पूर्व प्रेम स्वरूप अपनी पत्नी के साथ मकान में ताला बंदकर पुत्र के यहां चले गए। मकान की रखवाली के लिए चाभी पड़ोसी को दी थी। रविवार की रात चोर आंगन की दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी और सभी बक्सों को इत्मिनान से खंगाल डाला। सोमवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने ताला टूटा हुआ देखकर इसकी सूचना प्रेम स्वरूप के बहन को दी। उसने पुलिस को सूचना देने के साथ ही भाई को भी चोरी की बात बताई। मौके पर पहुंचे कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने फोन से बताया कि आलमारी में 7-8 लाख रुपए मूल्य के गहने थे। ये गहने दिसंबर में अपने पुत्र की शादी के लिए बनवा कर रखे थे। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी शमीम सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित के मंगलवार को वापस लौटकर आने के बाद तहरीर देने की बात हुई है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।