फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maoists sought in the Campaign

अभियान चलाकर तलाशे गए नक्सली

Fri, 07 Aug 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 07 Aug 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
 Maoists sought in the Campaign
नक्सली व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के जवानों ने गुरुवार को संघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे स्टेशन और स्टालों से लेकर ट्रेनों की बोगियों तक की जांच की। वहीं विस्फोटक पदार्थ  की तलाश में यात्रियों के सामानों की भी तलाशी ली।

 
नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने  एक सदस्य को एनकाउन्टर किये जाने व अन्य सदस्य को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में तीन राज्यों झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में चौबीस घंटे के बंद के आह्वान किया है। जो बुधवार की रात्रि बारह बजे से गुरुवार की रात्रि बारह बजे तक था।

इसमें सतर्कता बरतते हुए आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के जवानों ने नक्सलियों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर संघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामानों  की तलाशी ली वहीं दूसरी मुगलसराय से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को खंगाला।  रेलवे ट्रैक का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। टीम एसआई धनेन्द्र सिंह, कामेश्वर तिवारी समेत कई जवान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed