{"_id":"02c35219283fa9c2880ead55adfad455","slug":"jewelery-theift-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मंदिर से जेवरात उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मंदिर से जेवरात उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में दुर्गा मंदिर से मंगलवार की
विज्ञापन
रात चोरों देवी जी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसी गांव से चोरों ने एक
पिकअप भी गायब कर दी।
जबकि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के मस्तलाज गली में चोरों ने जनरल स्टोर का ताला चटकाकर चोरी की कोशिश की। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मढ़िया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दुर्गा मंदिर का ताला तोडकर मां की मूर्ति पर चढ़े चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, सोने का हार, भोग लगाने के लिए रखे चांदी के बर्तन आदि चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो सेवा निवृत्त एएनएम चंदा देवी ने पुलिस को सूचना दी।
चंदा देवी ने ही अपने घर के बाहर मंदिर निर्माण कराया है।
इसी गांव में चोरों ने रवि चौहान के दरवाजे पर खड़ी पिकअप भी गायब कर दी।
रवि किराए पर पिकअप चलाता है। वह रात में पिकअप लेकर घर आया था।
उसने घर के बाहर पिकअप खड़ी कर दी थी। सुबह जागने पर पिकअप गायब मिली।
रवि ने भी जलीलपुर चौकी पुलिस को सूचित की। सूचना पाकर जलीलपुर चौकी पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस पहुंच कर मौका मुआयना किया। बाद में सीओ सदर प्रमोद कुमार भी गांव में पहुंचे और चोरी के बाबत पूछताछ की। एक ही गांव में चोरी की दो घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
उधर स्थानीय कोतवाली के मस्त लाज गली स्थित अन्नपूर्णा कन्फेक्शनरी की दूकान से मंगलवार की रात शटर में लगाए गए ताले को तोड़कर उसमें चोरी करने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों के जाग जाने की वजह से चोर वहां से भाग निकले।
क्षेत्र के लख्मीपुर गांव निवासी संजय कुमार चौरसिया की नगर के मस्त लाज गली में दूकान है। मंगलवार की आधी रात को खटर पटर की आवाज सुनकर कुछ लोगों की नींद खुली और शोर मचाया पर चोर पकड़ में नहीं आए।