फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five arrested

दो अलग-अलग चोरियों में पांच बंदी

Tue, 15 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 15 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five arrested
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अलीनगर और मुगलसराय थाना क्षेत्रों में 
विज्ञापन
हुई चोरी की  दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए  रविवार को पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

 पकड़े गए वाहन और मोबाइल चोरों की निशानदेही  पर दो पिकअप के  साथ  ही चोरी के चालीस मोबाइल फोन और एक लैपटाप भी बरामद किया गया। एसपी अमित वर्मा ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।


सोमवार को पुलिस लाइन में चोरी की घटनाओं का विवरण देते हुए एसपी ने बताया कि मुगलसराय थाना अंतर्गत  डहिया गांव से विगत 11  दिसंबर को विवेक त्रिपाठी की एक पिकअप चोरी हो गई थी।

वहीं पटनवां में नौ नवंबर को शिवकुमार यादव की मोबाइल की दुकान से काफी संख्या में मोबाइल  चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।  उक्त घटनाओं के  अनावरण के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की  टीम को लगाया गया था।  इसी दौरान रविवार को  मुखबिर की सूचना पर  जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के सामने से मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चालीस मोबाइल और एक लैपटाप संग गिरफ्तार किया गया। 

गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे 23 नवंबर को  अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया से मोबाइल  दूकान में हुई चोरी में भी शामिल थे।


 वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने औद्योगिक नगर पुलिस बूथ के पास से  वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की, जिनकी निशानदेही पर चोरी के दो पिकअप बरामद की गई।

 आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक  पिकअप कबाड़ी को बेच दी है। एसपी  ने बताया कि चोरी के सामानों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के विरुद्घ भी कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े गए वाहन चोर जौनपुर निवासी विक्रम प्रजापति, आजमगढ़  के कृष्ण मुरारी और मोबाइल चोरों में मिर्जापुर के परमानंद, राहुल और संजय शामिल रहे। एसपी ने वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार और मोबाइल चोर गिरोह को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed