फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six huts burned

शरारती लोगों ने छह मड़हे जलाए

Thu, 24 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 24 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Six huts burned
घर में लगी आग
 जिले में होलिका दहन के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में शरारती तत्वों ने रिहायशी मड़हों में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई। मुगलसराय के कूढ़े खूर्द गांव में पंद्रह हजार नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला है तो अलीनगर थाना के जंसों की मड़ई गांव में मड़हा जल गया। कंदवा इलाके के रामपुर गांव में मड़ई में आग से हजारों की संपत्ति खाक हुई वहीं बभनियावं गांव में शरारती तत्वों में मड़ई में आग लगा दी। गुरुवार को चहनियां के मटियरा गांव में मड़हे मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। संबंधित थानों की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूढ़े खुर्द गांव में  बुधवार की दोपहर जित्तू यादव के  घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके  पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पानी  और बालू फेंककर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग तो बुझ गई। लेकिन तक तब घर में रखे  15 हजार रुपये नकदी समेत घर गृहस्थी  का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी  की इस घटना से जित्तू यादव के समक्ष  खाने के लाले पड़ गए। अगलगी की इस घटना के समय उनके  परिवार के सभी लोग होली  पर्व में एक दूसरे को अबीर गुुलाल लगाने के लिए  गांव में निकले थे। ग्राम  प्रधान रामधनी यादव ने जिलाप्रशासन से पीड़ित को  अहेतुक सहायता राशि दिए  जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

इसी तरह धानापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनियांव रायपुर गांव में मंगलवार की देर शाम मोती राम के रिहायशी मड़ई  कुछ शरारती  तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना में मड़ई में रखा दो कुंतल गेंहू व चारपाई,  खाद्यान्न के साथ 12 सौ रुपये  जलकर खाक हो गए। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंसो की मड़ई गांव में शहीद  बाबा के मजार के समीप गांव निवासी गुरुचरन प्रसाद के चाय पान की गुमटी और  रिहायशी मड़ई में शरारती तत्वों ने मंगलवार की रात आग लगा दी। इससे दुकान  में रखे सामान के साथ गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीडित ने थाने में  तहरीर दी है। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की भोर में बब्बन सिंह के घर  में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर में रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर  नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामप्रधान प्रतिनिधि महेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित को अहेतुक सहायता राशि दिए जाने की मांग  की है। चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना अंतर्गत मटियरा गांव में गुरुवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से बाबूराम के रिहासी मड़ई में आग लग गई। इस अगलगी की घटना से मड़ई में रखा भूसा, उपले, अनाज सहित गृहस्थी के हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed