{"_id":"5f5b4ac76dba4956765d8042","slug":"action-taken-against-four-policemen-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: काम में लापरवाही पर नप गए धानापुर एसओ, वसूली के आरोेप में 3 पुलिसकर्मी निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली: काम में लापरवाही पर नप गए धानापुर एसओ, वसूली के आरोेप में 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Fri, 11 Sep 2020 03:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बालू लदे वाहनों से वसूली तथा ड्यूटी में लापरवाही पर तीन सिपाहियों को निलंबित किया है। वही धानापुर एसओ को विवेचना निस्तारण में सुस्ती पर लाइन हाजिर कर दिया। एसओ पर करवाई के पीछे पिछले दिनों धानापुर में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच हुई नोकझोंक को कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि धानापुर एसओ विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना प्रभारी लंबित मामलों की विवेचना में काफी लापरवाह थे। तीन सिपाहियों पर अवैध वसूली का आरोप है। ड्यूटी के दौरान इनके क्षेत्र में नो इंट्री वाले स्थानों पर बालू लदे ट्रक घुस गए थे।
विज्ञापन
निलंबित होने वाले सिपाहियों में चकिया के हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह और अलीनगर थाने के जफरपुरवा चौकी पर तैनात अखिलेश व संतोष है। एसपी ने कहा कि लापरवाही व अवैध वसूली कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन