फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सडक दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

सडक दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 30 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सडक दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
चंदौली। सदर विकास खंड के कांटा गांव के समीप सोमवार की रात चंदौली-चकिया मार्ग पर वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सूचना दी। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुंडेहरा गांव निवासी अमरीश चौहान 27 गांव के ही अपने मित्र घनश्याम के साथ बाइक से अपने ससुराल पचवनियां गया था। सोमवार की रात ससुराल से घर लौटते समय कांटा गांव के गोपई माइनर के पास किसी वाहन के चपेट में आने से दोनों सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार शुरू होने से पहले की अमरीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed