फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, चार घायल

आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, चार घायल

Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान फरमाइसी गाने को लेकर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। बचाव करने गए लड़की पक्ष के कई लोगों को उत्पातियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार को कन्या पक्ष के गामा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों को पकड़कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार है।

टांडा खुर्द गांव में शनिवार को गामा प्रसाद की पुत्री की शादी थी। शाम को बारात आगमन के बाद द्वारपूजा और अन्य रस्म पूरी होने के बाद बारातियों ने जलपान व भोजन किया। बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का भी आयोजन हुआ। इसी दौरान कुछ युवक मनचाहे गाने की फरमाइस करने करने लगे। यह बात बारात पक्ष के लोगों को नागवार लगी और उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्ष के बीच विवाद भी हुआ। यह बात लड़की पक्ष के लोगों को मालूम हुआ तो लोगों ने गांव के युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामले ने तूल पकड़ लिया और युवकों ने कन्या पक्ष के सुदामा प्रसाद, गामा प्रसाद, श्यामा प्रसाद, दिवाकर प्रसाद सहित अन्य लोगों को मार पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शादी संपन्न कराई। रविवार की सुबह गामा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed