फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विवाद के बाद तीन छात्रों पर मुकदमा दर्ज

विवाद के बाद तीन छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 04 May 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद तीन छात्रों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा बलुआ स्थित जमुना देवी महाविद्यालय में यूपी डीएलएड की परीक्षा छूटने के बाद कुछ छात्रों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलुुआ मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसपर पुलिस दो छात्रों को पकड़कर थाने ले आई वहीं एक छात्र मौका देखकर फरार हो गया।

जमुना देवी महाविद्यालय पूरा बलुआ में गुरुवार को यूपी डीएलएड 2017 की सेमेस्टर परीक्षा चल रही थी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा खत्म होने के कुछ देर बाद पचास की संख्या में छात्र परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुस आए और महिला शिक्षिका से अभद्रता करने के साथ परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने लगे। मामला बढ़ता देखा महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वहीं दूसरी तरफ छात्रों का आरोप रहा कि महाविद्यालय में कई अन्य जगह से सेंटर आया हुआ है। महाविद्यालय की ओर से अपने छात्रों को सुविधा दी जा रही थी जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह की ओर से तीन नामजदों एवं अन्य के खिलाफ बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो छात्रों को पकड़कर थाने ले आई वहीं एक मौके से भागने में फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी घनश्याममणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर दो नामजदों को पकड़ लिया गया है। शेष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed