फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए

छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए

Fri, 27 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के शिवदासीपुर गांव में बुधवार की देर रात छत के सहारे घुसे चोरों ने मोहन प्रसाद के घर में घुस कर 40 हजार रुपये नकद सहित डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के वक्त परिवार के सभी पुरुष सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मौका मुआयना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।

शिवदासीपुर निवासी मोहन प्रसाद अपने भांजे अभिषेक की शादी में बुधवार को धीना थाना क्षेत्र के चखनिया गांव पूरे परिवार के साथ चला गया था। घर में एक दो महिलाएं ही रह गई थी। बुधवार की रात चोर घर के पीछे के रास्ते घर में घुस गए। एक कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्सा और अटैची तोड़ कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद सहित डेढ़ लाख मूल्य से अधिक के आभूषण निकाल कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह महिलाओं ने दरवाजा टूटा देख चिल्लाने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मोहन परिवार के साथ घर पहुंचकर हैरान हो गया। कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed