{"_id":"5c705203bdec222817470631","slug":"81550864899-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने स्कूल की दीवार गिराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। क्षेत्र के कोदई गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी शरारती तत्वों ने गुरुवार की रात गिरा दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई जब प्रधानाध्यापक कन्हैया राम विद्यालय पहुंचे। दीवार ढही देखकर प्रधानाध्यापक भौंचक रह गए। उन्होंने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और यूपी-100 नंबर पुलिस को दिया । बरहनी विकास खंड के कोदई गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की पांच फीट ऊंची करीब 15 फीट लंबी चहारदीवारी को गुरुवार की रात शरारती तत्वों ने गिरा दिया। प्रधानाध्यापक कन्हैया राम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर प्रधानाध्यापक से थाने में तहरीर देने की नसीहत देकर लौट गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित तहरीर कंदवा थाने पर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।