फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घर से गायब मासूम का शौचालय की टंकी में मिला शव

घर से गायब मासूम का शौचालय की टंकी में मिला शव

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
घर से गायब मासूम का शौचालय की टंकी में मिला शव
सकलडीहा(चंदौली)। सदर कोतवाली के सेवखर कलां गांव में सोमवार को शौचालय की टंकी में पांच वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिवार वालों के अनुसार उनका पुत्र रविवार की शाम गांव से जा रही बारात को देखने के लिए निकला था। घटना के बाद से परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सेवखर कला गांव निवासी राजेश यादव को दो पुत्री और एक पुत्र शिवम (5) वर्ष था। गांव में दशमी राम के पुत्र विकास की रविवार को शाम बारात चकिया के लिए जा रही थी। शिवम घर से बिस्कुट लेकर बारात देखने के लिये अकेले निकला था। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले परेशान हो उठे। काफी खोजबीन के बाद भी शिवम का कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव के दूसरे छोर पर विनोद राम के मकान में शौचालय का निर्माण के लिए खोदी गई टंकी में मासूम का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed