{"_id":"59d142f94f1c1bae538b53fd","slug":"81506886393-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप लहराया असलहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप लहराया असलहा
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरईया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की अल सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने 700 रुपये का पेट्रोल भरवा कर असलहा लहराते हुए भाग निकले। पेट्रोलपंप कर्मियों ने 100 नंबर और कंदवा पुलिस को सूचना दिया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
शनिवार की सुबह करीब 6 बजे पेट्रोलपंप कर्मी अशोक तेल भर रहा था कि उसी समय होंडा साइन मोटरसाइकिल पर मुंह बांधे तीन बाइक सवार पहुंचे और टंकी फूल कराया ।7 लीटर में टंकी फूल हो गई। जब कर्मी ने 700 रुपये मांगे तो बाइक सवार फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते हुए अमड़ा की ओर भाग निकले। पंपकर्मी ने इसकी सूचना तत्काल यूपी 100 और कंदवा थाने को दिया। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद यूपी 100 और कंदवा प्रभारी निरीक्षक और रामपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पेट्रोलपंप कर्मी द्वारा 100 नंबर पर 6000 रुपये लूटे जाने की सूचना दिया गया था । इस संबंध में सीओ सकलडीहा कुलदीप कुकरेती का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है ।जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।