{"_id":"5cace931bdec22144f418680","slug":"71554835761-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की लापरवाही से महिला की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप की लापरवाही से महिला की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Wed, 10 Apr 2019 02:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप की लापरवाही से विवाहिता की मौत से नाराज कम्हारी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपी डाक्टर के गिरफ्तारी की मांग भी की।
आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही से आए दिन मरीजों की मौत हो रही है। इसके बाद भी सीएमओ सहित विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। क्षेत्र के एक झोलाछाप की लापरवाही से गांव निवासी मंजू देवी (35) की मौत हो गई थी। बताया कि सोमवार को मंजू ने सिर में दर्द होने की शिकायत की।
इसपर पति कैलाश राम उसे चतुर्भुजपुर कस्बा के एक झोलाछाप के यहां इलाज के लिये ले गया। आरोप है कि डाक्टर द्वारा मंजू की कलाई में सूई लगाते ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत से नाराज ग्रामीणों ने दूसरे दिन मंगलवार को जनपद के चिकित्साधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए झोलाछाप डाक्टर के गिरफ्तारी की मांग की।