फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बैंक एकाउन्ट से गायब हुए एक लाख 39 हजार रुपये

बैंक एकाउन्ट से गायब हुए एक लाख 39 हजार रुपये

Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक एकाउन्ट से गायब हुए एक लाख 39 हजार रुपये

विज्ञापन
मुगलसराय । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इस्टर्न बाजार निवासी एक युवक के एक्सिस बैंक एकाउंट से आन लाइन एक लाख 39 हजार रुयये गायब होने का मामला बुधवार को सामने आया। पीड़ित युवक ने इसकी लिखित शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक सहित कोतवाली में दी। युवक ने बताया कि बैंक से प्राप्त स्टेटमेंट अनुसार सभी ट्रांजेक्शन विदेशों में हुए हैं। इससे वहां पर शापिंग की गई है।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के इस्टर्न बाजार निवासी इंद्रप्रीत सिंह का नगर के नई बस्ती स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बचत खाता है। इंद्रप्रीत के अपनी बचत करके खाते में कुछ रुपये जोड़कर रखे हुए थे। बताया कि बुधवार की सुबह उसके मोबाइल पर कुछ मैसेज आए जिसके अनुसार उसके बैंक के खाते से लगभग एक लाख 39 हजार रुपये विदेशों के विभिन्न एकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित ने इसकी जानकारी जब बैंक को दी जो मालूम हुआ कि यह रकम कुल 33 ट्रांजेक्शन के माध्यम से जर्मनी, पेरिस और यूस के न्यूयार्क सिटी में शापिंग की गई। पीड़ित के अनुसार किसी भी आनलाइन ट्रांजक्शन से पूर्व उसे ओटीपी प्राप्त होता था लेकिन उक्त रकम के बाबत जो भी ट्रांजक्शन हुए हैं उस दौरान बैंक की ओर से किसी भी प्रकार से ओटीपी या फिर कोई अन्य सूचना प्राप्त नहीं हुई हैै। इस संबंध बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक सुरुचि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही खाते को ब्लाक कर बैंक स्तर पर जांच की जा रही है। वहीं कोतवाली एसपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed