फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   होली के हुड़द्गं के साथ निकाली पुरानी दुश्मनी

होली के हुड़द्गं के साथ निकाली पुरानी दुश्मनी

Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
होली के हुड़द्गं के साथ निकाली पुरानी दुश्मनी

विज्ञापन
मुगलसराय। प्रेम, उत्साह और उल्लास व रंगों का पर्व होली के मौके पर लोगों ने एक दूसरे से पुरानी दुश्मनी निकाली। जगह जगह हुई मारपीट में तीस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। लगातार हुई मारपीट की घटनाओं की वजह से पुलिस दिन भर दौड़ती रही।

अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर और गंजख्वाजा गांव में मामूली बात पर मारपीट हो गई। सरेसर गांव में शुक्रवार को दोपहर में नशे में धुत युवकों ने दरगाही के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट में हसीना (35), बबलू (28), यूनुस (35), जरीना (12), नगमा (15) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी का इलाज राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में कराया। हसीना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हमलावर पक्ष से एक को हिरासत में लिया है। इसी तरह गंजख्वाजा गांव में भी नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के रमेश (35), बाबूलाल (78) और दूसरे पक्ष के अच्छेलाल (40), भैयालाल (35), प्रदीप यादव (32), राकेश (33), विशाल (24) घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा है। शिकारगंज/चकिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के करवदियां गांव में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के सोहराब (45), वकील (40) और दूसरे पर पक्ष के औरंगजेब (32), अजीमुद्दीन (50) घायल हो गए। घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी तरह बसाढी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से मुहम्मद जलालुद्दीन (45), उनकी पत्नी मेहरूनिशा (40) व मोहिउद्दीन (40)आदि घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव में शराब के नशे में धुत मनबढ़ों ने छेड़खानी का विरोध करने पर नंदलाल के पुत्र कैलाश (25) पुत्री पूजा (17) को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बिझवल गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को दो पक्षों में भूमि संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से रामप्रवेश (45) और दूसरे पक्ष से सोमन (60) घायल हो गए। इसी तरह धानापुर बाजार में पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर अपने बेटे जितेन्द्र वर्मा (33) और बहू चंद्रप्रभा (30) को मारीपट कर जख्मी कर दिया। महिला ने ससुर पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंगुतरगढ़ गांव में बाइक की टक्कर के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष ने अमित कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें नंदलाल चौहान (45) और हीरावती देवी (40) घायल हो गए। दोनों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलिया संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बेन गांव में शुक्रवार को दिन में तीन बजे छह की संख्या में युवकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामदुलारे तिवारी (65) को लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर कुल 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने हमला करने वाले तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed