फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस से मारपीट व असलहा छीनने के आरोप में चार गए जेल

पुलिस से मारपीट व असलहा छीनने के आरोप में चार गए जेल

Mon, 02 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से मारपीट व असलहा छीनने के आरोप में चार गए जेल

विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकिया तिराहे पर शनिवार की देर रात महिलाओं से छेड़खानी की शिकायत मिलने पर पहुंचे तीन सिपाहियों को नशे में चार युवकों ने जमकर पीट दिया वहीं उनके असलहा छीनने का प्रयास भी किया। मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार बचाया। इसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। पकड़े गए चारों में से एक युवक सीआरपीएफ का जवान है जो कि छुट्टियों में घर आया हुआ था। सिपाहियों की तहरीर पर कोतवाल ने युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

कोतवाल के अनुसार शनिवार की रात लगभग एक व्यक्ति ने चकिया तिराहे पर तैनात सिपाहियों से शिकायत की कि उसके साथ आई कुछ महिलाओं के साथ कुछ युवक छेड़खानी कर रहे हैं। जिसपर दो सिपाही अरुण सिंह और दीपक कुमार मौके पर गए और चारों युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे । इसी बीच एक युवक उनसे भिड़ गया और सिपाही का डंडा छीनकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इस बीच जब तक दूसरा सिपाही बीच बचाव करता तब तक अन्य युवकों ने दूसरे सिपाही को भी पीटना शुरू कर दिया। तीसरा सिपाही पैंथर गाड़ी से वहां पहुंचा तो युवकों ने उसे भी पीट दिया। बताया कि इस झगड़े के दौरान युवक सिपाहियों की रायफल भी छीनने लगे। यह देख वहां मौजूद भीड़ बीच बचाव कर युवकों को अलग किया। इसी बीच युवक भागने लगे तो सिपाहियों ने लोगों की मदद से चारों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सानू कुमार, राय गोविंद, सत्यजीत, और नीलेश निवासी गंजख्वाजा के तौर पर हुई। इनमें से सानू सीआरपीएफ में कार्यरत है और वर्तमान समय में कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में तैैनात है और छुट्टियों पर घर आया हुआ था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दौरान तीनों सिपाहियों को चोटें आईं हैं। कहा कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed