{"_id":"5962804f4f1c1bc84d8b45ce","slug":"61499627599-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ ईंट भट्ठा संचालको को चेताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब के खिलाफ ईंट भट्ठा संचालको को चेताया
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना सभागार में रविवार को थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों संग एक आवश्यक बैठक की। इसमें क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर अवैध कच्ची शराब न बनाने की हिदायत दी। वहीं ईंट उद्योग में हो रही समस्या के विषय में जानकारी ली तथा हिदायत दी की भट्ठों पर किसी भी सूरत मे कच्ची शराब नहीं बननी चाहिए।
दो दिन पहले ही आजमगढ में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई। मौत का सिलसिला अभी जारी है। इस प्रकार की घटना जिले में न हो इसके लिए थानाध्यक्ष बलुआ अवधेश सिंह ने थाना सभागार में भट्ठा संचालकों के साथ बैठक की। यहां चेतावनी दी कि यदि भट्ठों पर कच्ची शराब बनी तो पकड़े जाने जेल भी जाना पड़ेगा। कहा कि कही भी अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ईंट भट्ठा संचालकों ने उन्हें किसी भी सूरत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की हामी भरी। इस दौरान राजेश सिंह, संजय सिंह, गोपाल यादव, उमेश यादव, विनोद सिंह, श्रवण कुमार यादव, हजारी सिंह, अमित कुमार मौर्या, आशिष आदि मौजूद रहे।