फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिसिया कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

पुलिसिया कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिसिया कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
धानापुर। जगनिया गांव के तालाब में सोमवार को कस्बा निवासी बलवंत का शव पाए जाने के मामले में उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया ।
कि घर से तीन दिन से गायब कस्बा निवासी बलवंत का शव सोमवार की सुबह जगनिया कब्रिस्तान के पास तालाब में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बलवंत के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बना कर तहरीर लिखवा ली है जबकि बलवंत की हत्या की गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान पर उतना पानी नहीं है जिसमें डूबने से किसी की मौत हो सके। कहा कि इतने कम पानी में शव का किसी को न दिख पाना भी शक पैदा करता है। ऐसे में पुलिस द्वारा बलवंत की डूबने से हुई मौत मानना गलत है।
विज्ञापन

सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसके अनुसार पानी में डूबने से बलवंत की मौत हुई है। उसके शरीर पर कहीं कोई घातक चोट का निशान भी नहीं मिला है। वैसे उसके मोबाइल के काल डिटेल निकाले जा रहे हैं। काल डिटेल के आधार पर सही ढंग से जांच की जाएगी। अगर उसकी हत्या की गई है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed