{"_id":"5a2058f04f1c1b001c8b6200","slug":"51512069360-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की कमान संभालेगें दो एएसपी व चार सीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतगणना की कमान संभालेगें दो एएसपी व चार सीओ
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। निकाय चुनाव के लिए मतगणना का कार्य शुक्रवार को होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ व दस इंसपेक्टर को लगाया है। इसमें नौगढ़ व सदर सीओ मुगलसराय कमान संभालेंगे। जबकि सीओ सकलडीहा सैयदराजा व सदर नगर पंचायत के मतगणना की कमान संभालेंगे। वहीं चकिया को चकिया में ही लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अलग से चुनाव कार्यालय बना दिया है। जहां से चुनाव के लिए लगने वाले सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाती है। इसके लिए एसओ रैंक के अधिकारी अवधेश सिंह को कमान दी गई है। मतदान के बाद मतगणना के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिसमें दो अपर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ चार सीओ तथा 10 थाना प्रभारी लगाए गए हैं। इसके साथ ही 60 दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। इन एसआई के साथ-साथ 60 हेड कांस्टेबल को भी लगाया गया है। 450 आरक्षी व 30 महिला आरक्षी को लगाया गया है। वहीं दो प्लाटून पीएससी भी सुुरक्षा के लिए लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीओ नौगढ़ व सीओ सदर को मुगलसराय के लिए सुरक्षित किया गया है। सीओ सकलडीहा को नगर पंचायत चंदौली व नगर पंचायत सैयदराजा के लिए लगाया गया है। इन दोनों नगर पंचायतों की गिनती एक ही स्थान पर होनी है। जबकि सीओ चकिया के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल को लगाया गया है। मुगलसराय में 11 महिला कांस्टेबल, चंदौली व सदर के लिए आठ व चकिया के लिए 10 महिला कांस्टेबल को लगाया गया है। इसके साथ ही सड़कों पर किसी भी प्रकार की बैरियर आदि नहीं लगाए जाएंगे। सभी मार्ग आवागमन के लिए निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। मतगणना में लगे सुरक्षा कर्मियों की मानटरिंग पुलिस अधीक्षक स्वयं करेँगे।