फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   करंट की चपेट में आकर युवक मौत, एक घायल

करंट की चपेट में आकर युवक मौत, एक घायल

Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक मौत, एक घायल

विज्ञापन
सैयदराजा (ब्यूूरो) । थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में रविवार की सुबह लगभग दस बजे मकान निर्माण के मिट्टी ढोने के दौरान विद्युत तार की चपेट में आकर भू स्वामी कमलकांत (25) की मौत हो गई व मजदूर सुनील गोंड (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घटना के बाद ग्रामीणों ने सुनील को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी कमलकांत अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहा था । जिसके यहां गांव का ही सुनील गोंड मजदूरी कर रहा था । ग्रामीणों के अनुसार कमलकांत की जमीन के समीप से विद्युत तार गुजर रहा है । निर्माणाधीन मकान का कार्य पूर्ण करने के लिए रविवार की सुबह लगभग दस बजे कमलकांत और सुनील दोनों ही तगाड़ में मिट्टी भरकर ढोने लगे । इस दौरान दोनों लोग किसी प्रकार विद्युत तार के संपर्क में आ गए जिससे कमलकांत की मौके पर ही मौत हो गई तथा सुनील गोंड बुरी तरह से जख्मी हो गया । घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई । घायल सुनील गोंड को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने कमलकांत के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed