फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर सीज

अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर सीज

Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर सीज
बलुआ थाना क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती गांवों में अवैध खनन का कार्य जोरो पर चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ सकलडीहा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को तीन मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मच की स्थिती हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र कुछ संगठित गिरोह कई दिनों से अवैध खनन के कार्य में सक्रिय है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों से भी की। किन्तु अधिकारियों द्वारा छापा मारने के पूर्व ही गिरोह के लोग मौके से गायब हो जाते थे। जिससे उनके खिलाफ कार्यवाही करने में तहसील प्रशासन असफल रहता था। ग्रामीणों की माने तो अवैध खनन के कार्य में स्थानीय पुलिस और खनन विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। मंगलवार को सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने मोहरगंज के पास से बलुई मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टरों को दबोच लिया। सीओ ने तीनो ट्रैक्टरो को बलुआ पुलिस को कार्यवाही के लिए सौप दिया। सीओ की कार्यवाही को जहां लोग प्रसंशा कर रहे है। वही स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहे है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की निश्क्रिय होने के कारण ही आला अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के लिए कमान सभालनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed