फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार दो की मौत, दो जख्मी

ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार दो की मौत, दो जख्मी

Mon, 01 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार दो की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
चकिया। कोतवाली के मुरारपुर गांव के मोड़ पर रविवार की शाम ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार मूसाखाड़ गांव के निवासी सियाराम (45) तथा विजयपुरवां गांव के निवासी शिवमूरत चैहान (70) की मौत हो गई। दुर्घटना में उमरावती (23) तथा विनोद शंकर (35) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

कोतवाली के विजयपुरवां गांव के निवासी शिवमूरत चैहान अपने भतीजे विनोद शंकर के साथ चुनार के सदहा गांव में रिश्तेदार की मौत के बाद अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा थे । वहीं मूसाखाड़ गांव के निवासी सियाराम चकिया सामान खरीदने के लिए गए थे। रविवार की शाम चार बजे बाइक से शिवमूरत चौहान अपने भतीजे के साथ अहरौरा से चकिया की ओर तथा बाइक से ही सियाराम अपनी साली उमरावती के साथ मूसाखाड़ गांव जा रहे थे। मुरारपुर मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे चारों लोग सड़क पर गिर गए, उसी दौरान चकिया से अहरौरा की ओर जा रही ट्रैक्टर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए अहरौरा की ओर भाग गया। इस दुर्घटना में शिवमूरत चैहान तथा सियाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा मृतकों के शव को कोतवाली ले आई। यहां शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया में जुट गई। मूसाखाड़ गांव निवासी सियाराम के तीन लड़कियां तथा दो लड़के हैं। मौत की सूचना पर उसका परिवार मुरारपुर मोड़ पर पहुंच गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed