{"_id":"5c743b4bbdec22737b7b931e","slug":"41551121227-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूं धू कर बीच सड़क पर जली बाइक, अफरा तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धूं धू कर बीच सड़क पर जली बाइक, अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धूं धूू कर बीच सड़क पर जली बाइक, अफरा तफरी
दोपहर में चंदासी के समीप हुई घटना,
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-10
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी पिकेट के समीप सोमवार को दोपहर में सवा दो बजे वाराणसी जा रही बाइक में आग लग गई और पूरी बाइक धूं -धूं कर जल गई। चालक ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला।
बनारस के महमूरगंज निवासी रोहित सिंह पुत्र रुद्रप्रताप अपने पल्सर बाइक लेकर आईपी माल आया था। दोपहर में सवा दो बजे फिल्म देखने के बाद वह वाराणसी की तरफ वापस लौट रहा था। वह चंदासी मंडी में त्रिमुला धर्मकांटा के समीप पहुंचा था कि अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपटे देख चालक रोहित चलती बाइक से कूद कर जान बचाई। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए और आग बुझाने की कोशिश करते कि बाइक पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई। अनुमान है कि बाइक की टंकी से पेट्रोल रिस रहा होगा और स्टार्ट करने पर निकली चिंगारी से आग लग गई होगी। रोहित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।