फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पशु तस्कर और वाहन स्वामी को नहीं खोज पाई पुलिस

पशु तस्कर और वाहन स्वामी को नहीं खोज पाई पुलिस

Fri, 04 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर और वाहन स्वामी को नहीं खोज पाई पुलिस
इलिया। क्षेत्र के माल्दह गांव में मंगलवार की भोर में एक ही परिवार के सात सदस्यों की डीसीएम से कुचलकर मौत के बाद गुरुवार को जिला पुलिस की दो टीमें पशु तस्कर शेरू और वाहन स्वामी की तलाश में जुटी हैं। एसपी ने टीमें गठित कर बुधवार को भेजीं। इस पुलिस टीम ने बिहार और पास पड़ोस के जिलों में छापेमारी भी, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार सिंह ने इलिया के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी पशु तस्करी में नामजद आरोपी शेरू की तलाश में भेजा है। इसके अलावा जिस वाहन से पशुओं को बिहार भेजा जा रहा था, उस वाहन के स्वामी की भी तलाश हो रही है। इसके लिए पुलिस की टीमें रात में छापेमारी करती रहीं। हालांकि दो दिन की दबिश के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों के ठिकानों पर वे नहीं मिले। पश्चिमी यूपी से लेकर बिहार तक के लोग इसमें जुड़े हैं। एसपी का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए टीमें जा चुकी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed