फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जांच में 36 ओवरलोड वाहन सीज, 17 का चालान

जांच में 36 ओवरलोड वाहन सीज, 17 का चालान

Sun, 14 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जांच में 36 ओवरलोड वाहन सीज, 17 का चालान

विज्ञापन

चंदौली। आवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा एनएच पर अभियान चलाया गया। एआटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 36 ओवरलोड वाहनों को संबधित थानों में सीज कर दिया गया। साथ ही 17 वाहनों के कागजात सही नहीं होने पर उनका चालान कर दिया गया। वहीं एआरटीओ के कार्रवाई से हाइवे पर भारी वाहनों के चालकों में खलबली मची रही।

हाइवे पर ओवरलोड वाहनों कार्रवाई के लिए डीएम ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान एआरटीओ को निर्देश दिया था। साथ ही डीएम ने कम राजस्व वसूली पर भी नाराजगी जताया था। शनिवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पचफेड़वा, सैदयदराजा और नौबतपुर में हाइवे अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ओवर लोड 36 वाहनों को सीज करके संबंधित थानों में खड़ी करा दिया गया। वहीं 17 वाहनों का चालान किया गया। इसमें छह स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल था तथा दो डग्गामार और नौ वाहनों पर टैक्स बाकया था। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि ओवरलोड और डग्गामार तथा व स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed