{"_id":"5a0c964b4f1c1b70548bd7d0","slug":"41510774347-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के सामने यातायात माह बेअसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामार वाहनों के सामने यातायात माह बेअसर
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। यातायात माह के दौरान लोगों में यातायात नियमों की जागरूकता के प्रति कोई असर नहीं दिख रहा है। बिना हेलमेट के बाइकों पर तीन लोग बैठकर बेरोकटोक आवागमन कर रहे हैं। वहीं डग्गामार वाहनों का भी यही हाल है।
पुलिस और यातायात विभाग की तरफ से नवंबर में प्रत्येक वर्ष यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। जिसमें लोगों में यातायात नियमों की जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार भी कराया जाता है । इतना ही नहीं विभिन्न स्कूलों में पुलिस और सामाजिक संगठनों द्वारा गोष्ठियां भी आयोजित की जाती हैं। दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी क्षेत्र में यातायात के प्रति कोई जागरूकता नहीं दिखाई दे रही है। क्षेत्र के प्रवीण सिंह, महेश्वर सिंह और विनय का कहना है कि डग्गामार वाहनों की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। यहे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे हैं । उनको कहना है कि सैयदराजा स्थित जीप स्टैंड, जमानिया बस स्टैंड, ककरैत घाट और धीना रेलवे स्टेशन से चलने वाले वाहनों के चालक भी मनमानी करते हैं। यहां तक कि जर्जर वाहनों में भी क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर चल रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी इनपर ध्यान नहीं दे रही है। इस संबंध में यातायात प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो भी नियमों का उलंघन करता पाया जाएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। डग्गा