{"_id":"5c461bc5bdec223c5d7e2614","slug":"31548098501-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद क्या होगा, चर्चाएं हुई तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद मुगलसराय की भाजपा विधायक साधना सिंह आलोचनाओं से घिरती जा रही हैं। बसपा के साथ सपा कार्यकर्ता भी लामबंद होकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। बबुरी क्षेत्र में आयोजित किसान कुंभ में भाषण के दौरान मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर टिप्पणी की थी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और नोएडा विधायक पंकज के अलावा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। विधायक के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसपा और सपा नेता सड़क पर उतर आए। रविवार को विधायक का पुतला फूंकने के साथ एसपी आवास का घेराव किया। साथ ही बबुरी थाने में विधायक पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने वीडियो की जांच करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। वहीं, बसपा और सपा कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की तैयारी में हैं। सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो और बड़ा आंदोलन करेंगे। कहा कि विधायक के बयान से भाजपा का चाल चरित्र सामने आ गया है। पूर्व सांसद राम किशुन और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने भी कहा कि पुलिस ने कोताही बरती तो आंदोलन तेज होगा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कला प्रसाद सोनकर ने धरने की चेतावनी दी है। वहीं, एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।