फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 27 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
बबुरी। पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर दूदे गांव के सामने छलके के समीप मंदिर के समीप रविवार की रात दस बजे किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बिजली वायरिंग का काम करता था और कुछ सामान लेने के लिए बबुरी बाजार आया था। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी और सिर में चोट की वजह से उसकी मौत हुई।

क्षेत्र के चितौड़ी गांव निवासी रोहित मौर्य (20 ) पुत्र स्वर्गीय राम प्यारे चार भाईयों में सबसे छोटा था और पढ़ाई के बाद बिजली वायरिंग कर जीवन यापन करता था। रविवार की रात दस बजे वह कोई सामान लेने लिए बबुरी बाजार आया था और सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। अभी वह दूदे छलका के समीप पहुंचा कि किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और रोहित बाइक से उछल कर सड़क के किनारे गिरा। उसका सिर पत्थर से टकरा गया और वह अचेत हो गय। शोर सुनकर आस पास के लोग जुटते तब तक धक्का मारने वाला वाहन चालक वाहन के साथ भाग गया। ग्रामीणों ने डायल 100 को फोन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। यहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित के पिता की मौत नौ माह पहले ही हुई थी। परिवार के लोग अभी इस गम से उबरे भी नहीं थे कि रोहित की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद मां का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed