{"_id":"5b68a9454f1c1bc57a8b89ff","slug":"31533585733-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल-सब्जी और मिठाई की दुकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल-सब्जी और मिठाई की दुकान को चोरों ने खंगाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। कस्बा स्थित फल, सब्जी व मिठाई की दुकानों के ताले तोड़कर रविवार की रात चोरों ने नकदी समेत मिठाई, फल व सब्जी चुरा ली। सोमवार की व्यापारी जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान में बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। इसकी सूचना कस्बे में अन्य व्यवसायियों को लगते ही वहां भीड़ लग गई।
कस्बे में कई लोग फल, सब्जी व मिठाई व किराने की दुकानें लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। रविवार की रात पुलिस की गश्त को चुनौती देेते हुए चोरों ने पांच छोटे कारोबारियों की दुकानों के ताले चटका दिए। कस्बा स्थित मिठाई विक्रेता शंकर गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखे आठ सौ रुपये समेत दुकान में पड़ी मिठाई चुरा ले गए। इसी प्रकार राजेश मद्धेशिया की फल की दुकान में गल्ला खाली मिलने पर फल, भोला गुप्ता और प्रेमप्रकाश की सब्जी विक्रेताओं के यहां से पांच सौ रुपये नगदी समेत सब्जी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान किशोरी सोनकर की दुकान पर भी दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वहां से भाग निकले। कस्बावासियों का कहना रहा कि यदि छोटी-छोटी वारदातों को पुलिस नजर अंदाज करेगी तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इलिया पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।