फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को कुचला, सब्जी विक्रेता की मौत

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को कुचला, सब्जी विक्रेता की मौत

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को कुचला, सब्जी विक्रेता की मौत
नियामताबाद(चंदौली)। बबुरी मुगलसराय मार्ग पर चंदाईत गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े ऑटो को रौंद दिया। इससे आटो में सवार चंदाइत गांव निवासी सब्जी विक्रेता केदार सोनकर (50) की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गुड्डू बियार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गई। घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम द्वारा मुआवजा दिए जाने का आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

चंदाइत गांव निवासी केदार सोनकर सुबह साढ़े पांच बजे सब्जी खरीदने के लिए मुगलसराय जाने के लिए घर से निकले थे। केदार आटो में बैठे थे। इसी बीच मुगलसराय से बबुरी की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरे लेन में जाकर सड़क के किनारे मुर्गा बाड़ा तोड़ते हुए साइकिल और ठेला को कुचलते हुए आटो पर चढ़ गया। यही नहीं तेज रफ्तार होने की वजह से ऑटो को पांच मीटर तक घसीट ले गया। एक मकान से टकरा कर ट्रक रुका तो आस पास के लोगों ने ट्रक के नीचे ऑटो में फं से केदार और चालक गुड्डू को बाहर निकाला लेकिन तब तक केदार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल गुड्डू को लोगों ने निजी चिकित्सालय पहुंचाया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। दूसरी तरफ घटना स्थल से भाग रहे ट्रक चालक और खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस बीच उधर से गुजर रहे सौ नंबर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक और खलासी छुड़ाकर थाने ले गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण मौके पर डीएम को बुलाने और मुआवजा देने की मां करने लगे। जाम की सूचना पर अलीनगर और बबुरी थाने की फोर्स मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सूचना पाकर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, एडिशनल एसपी नक्सल, एसडीएम मुगलसराय मनोज सिंह, भाजपा नेता राणा सिंह, बसपा नेता तिलकधारी बिंद, जिला पंचायत सदस्य बदेलाल आदि मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कृषि दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये और मृतक अहेतुक सहायता के तहत 20 हजार रुपये देने के साथ सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए और इसके बाद बबुरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed