{"_id":"5aef59a54f1c1bea118b5930","slug":"31525635493-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 19536 शीशियां बरामद की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की 19536 शीशियां बरामद की
Updated Mon, 07 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली पुलिस ने रविवार को भूपौली-चहनियां मार्ग से चार पहिया दो वाहनों से 150 पेटी अवैध शराब के साथ दो चालकों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फत्तेपुर स्थित बंद पड़ी राईस मिल में छापेमारी की और वहां से भी शराब की 257 पेटियां, एक पिकअप व दो मोटसाइकल बरामद कर लिया। साथ ही वहां से भी एक आरोपी को भी पकड़ा। इस दौरान कुछ लोग मौका पाकर वहां से भाग निकले। दोनों जगहों की छापेमारी में पुलिस ने कुल 407 पेटियों से 19536 शीशी बरामद की।
रविवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा को सूचना मिली की चार पहिया दो वाहनों से अंग्रेेजी शराब अवैध रूप से भूपौली मार्ग होते हुए चहनियां की ओर ले जाई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर निशानदेही पर दोनो वाहनों को रोक लिया। तलाशी लिए जाने पर दोनों गाड़ियों से कुल 150 पेटी शराब बरामद हुई। इस दौरन पुलिस ने मझावर के रहने वाले दोनों वाहन चालकों आलोक सिंह व आकाश सिंह पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वे लोग अपने ही गांव के रिशु सिंह, शुभम पाल एवं रितेश सिंह के साथ मिलकर कार्य करते है। बताया कि अवैध शराब को फत्तेपुर में बंद पड़ी टुनटुन की राईस मिल में रखते हैं। इसके बाद पुलिस ने राईस मिल में छापेमारी की। इस दौरान कई लोग भागने में कामयाब हो गए। वहीं शुभम नामक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। राईस मिल से पुलिस को 257 पेटी शराब मिली। साथ ही पुलिस ने एक पिकअप समेत दो मोटरसाइकल भी बरामद की। एसपी ने बताया कि आरोपी सरगना राजन सिंह निवासी भदोही सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कहा कि एक पेटी में 180 एमएल की 48 शीशियां हैं।