{"_id":"5aa1903e4f1c1bc4758b463d","slug":"31520537662-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को ओवरटेक करने में डिवाईडर से कार टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक को ओवरटेक करने में डिवाईडर से कार टकराई
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। वैवाहिक कार्यक्रम से लौटे रहे एक कार बुधवार की रात लगभग पौने दो बजे ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया टाकिज के सामने डिवाईडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कार में सवार चालक सहित पांच युवक घायल हो गए। बाद में परिवार वालों ने सभी युवकों वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में एक युवक की हालत काफी गंभीर है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर निवासी उदय गुप्ता के भाई की शादी का समारोह बुधवार को वाराणसी में आयोजित किया गया था। विवाह समारोह के समाप्त होने के बाद उदय अपने मित्रों के साथ रात लगभग पौने दो बजे अपनी कार से घर को लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर स्थित टाकिज के सामने ट्रकों को ओवर टेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से जा टकराई। दुर्घटना में उदय गुप्ता (35) , विजय(30), बब्लू(35), मोनू (32), अनिल (32) घायल हो गये। इसी बीच पीछे से आ रहे परिवार के लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों कार से बाहर निकाला और ईलाज से लिए वाराणसी ले गये। जहां विजय नामक युवक की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।