फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मुकदमा

मुकदमा

Sun, 11 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा
मुगलसराय। नगर स्थित जीटी रोड पर शु्क्रवार को प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने में लिप्त दर्जन भर कांग्रेसियों पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में किसानों पर गोली चलाने व किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिले के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री का पुतला फूंका था। इस दौरान किसी ने पुतले पर पेट्रोल फेंक दिया था। इसके बाद भभक आग से चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित तीन पुलिसकर्मी झुलस गए थे। पुलिस ने रामजी गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, अकील अहमद बाबू, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, सियाराम पाठक, राजकुमार गुप्ता, नेहाल अख्तर, बृजेश गुप्ता, स्नेहा तिवारी, नंद गोपाल सिह, साजिद, जेके सिंह, संतोष पांडेय आदि एवं 50 से 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुतला फूंकने वाले लोगों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed