{"_id":"56e722544f1c1b1d118b4895","slug":"24-kg-opium-seized-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 किलो अफीम बरामद, दो बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 किलो अफीम बरामद, दो बंदी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी मुगलसराय ने सोमवार को गश्त के दौरान दोपहर में स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से ड्रग्स तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चौबीस किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये है।
जीआरपी सोमवार को रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय, एसएसआई केदार नाथ मौर्य, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव आदि की टीम प्लेटफार्म संख्या सात पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची। इसी बीच दो युवक बैग लेकर संदिग्ध स्थिति में टहलते हुए दिखे। जिस पर पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां बैग की तलाशी लेने पर चौबीस किलो अफीम मिली। दोनों आरोपी फारूख शेख और मसिउल कलियाचक, मालदा. पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। दोनों ने बताया कि मालदा जिले के कालियाचक व आसपास के गांवों में अफीम की खेती होती है। वहां से दोनों अफीम खरीद कर राजस्थान के अजमेर, सरदरगढ़ आदि इलाकों में ले जाकर बेचते हैं। पूर्व में भी वे कई बार अफीम ले जाकर बेच चुके हैं। कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जीआरपी मुगलसराय की इस सफलता पर एसपी ने पांच हजार रुपये और अपर पुलिस महानिदेशक ने बीस हजार रुपये इनाम दिया है। इसके पहले इसी माह की तीन मार्च को जीआरपी ने दो युवकों के पास से करीब बीस किलोग्राम अफीम बरामद की थी। एक माह में यह जीआरपी को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है।