फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   road accident in chandauli

स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Wed, 08 May 2019 10:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
road accident in chandauli
इलिया थाना अंतर्गत लेवा इलिया मार्ग पर कलानी गांव के समीप मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे पोखरे में पलट गई। स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक और बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्कार्पियो चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


सेमरा गांव निवासी अवधेश तिवारी (60) बीएसएनएल टावर में संविदा पर आपरेटर का काम करते थे। इसके अलावा खेती किसानी कर परिवार चलातेे थे। मंगलवार की रात वह क्षेत्र के धनरिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने के लिए अपने पौत्र डमरू (18) और शुभम तिवारी (12) को साथ बाइक से गए थे। रात साढ़े नौ बजे बइक से तीनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक डमरू चला रहा था और अवधेश और शुुुभम पीछे बैठे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। तीनो कलानी गांव स्थित पोखरे के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी और पोखरे में पलट गई। पोखरे में जाने के बाद भी चालक बच गया और वाहन को छोड़ कर मौके से भाग निकला। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने टक्कर से अवधेश, डमरू और शुभम के अपने वाहन से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने अवधेश तिवारी को म़ृत घोषित कर दिया जबकि डमरू और शुभम की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। घटना की सूचना पाकर अवधेश के परिवार वाले भी जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए और परिवार वालों के कोहराम से पूरा इलाका गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed