{"_id":"5bfc441ebdec2241ae4f5395","slug":"21543259166-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने मातहतों को पढ़ाया कानून का पाठ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने मातहतों को पढ़ाया कानून का पाठ
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में रविवार की रात अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। इसमें एसपी संतोष कुमार सिंह ने मातहतों को कानून का पाठ पढ़ाया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि पशु तस्करी, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रुप से रोक लगाने के साथ अपराध को नियंत्रित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने कहा सभी मुख्य मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात को दो, चार पहिया एवं अन्य वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की जाए। जेल से बाहर आए अपराधियों पर सतर्क निगाह रखें। क्षेत्र में नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगे। इसके लिए रात में गश्त करें। घटनाओं का अनावरण कर माल की बरामदगी की जाए। इसके अलावा बैंकों, पेट्रोल पम्पों, महिला विद्यालयों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। थाना प्रभारियों को यूपी-100 के गाड़ियों व कर्मियों का आकस्मिक चेकिंग व शिकायती प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर उसकी निष्पक्ष जांच कर समय से निस्तारण करने पर बल दिया।इस दौरान एएसपी देवेंद्र नाथ, वीरेंद्र यादव, प्रदीप सिंह चंदेल, त्रिपुरारी पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन