फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरी के तीन लैपटाप के साथ एक चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे

चोरी के तीन लैपटाप के साथ एक चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे

Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी के तीन लैपटाप के साथ एक चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे
विज्ञापन

मुगलसराय। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर से शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान चोरी के तीन लैपटाप, नशीला पाउडर और 49 सौ रुपये नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी की पूछताछ में युवक ट्रेनों में चोरी करने की बात स्वीकारी। जीआरपी ने उसका चालान कर दिया।

शनिवार की रात जीआरपी प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर पहुंची तो वहां एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी लेने पर उसके पास 115 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुई। उसे पकड़ कर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजू जायसवाल निवासी करसड़ा, कछवां मिर्जापुर बताया। तलाशी में उसके पास से 4900 रुपये, तीन लैपटाप बरामद हुआ। पूछताछ में उसने ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करनेे की बात स्वीकार की। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि युवक ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पाउडर सूंघा कर उनका सामान लेकर उतर जाता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक डीपी यादव, जयदीप सिंह, कांस्टेबल मंजीत कुमार सिंह, अभिषेक पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed