{"_id":"5a78b2bc4f1c1b4e588b6f87","slug":"21517859516-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर नारेबाजी
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ताओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित नहीं किया गया तो अधिवक्ता आंदोलन के लिये मजबूर होंगे।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता प्रभु पाठक की भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी पुलिस ने विपक्षी से मिलकर खेत में लगी धान की फसल कटवा दिया। जिसकी शिकायत अधिवक्ता ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री, उच्च न्यायालय सहित मानवाधिकार को सूचित किया है। स्थानीय पुलिस ने अधिवक्ता प्रभु पाठक उनके पुत्र अधिवक्ता कृष्ण मुरारी पाठक के खिलाफ धारा 323,506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दिया है। नाराज अधिवक्ताओं ने कोतवाल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बार अध्यक्ष दीना प्रसाद कुशवाहा, दिनेश सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, अखिलेश तिवारी, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, दुर्ग विजय सिंह, राजेश, शिवपूजन राम, रामजी यादव, उमाशंकर, लल्लन, मृत्युंजय तिवारी, आनंद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।