{"_id":"5c9532d1bdec221465558a48","slug":"201553281745-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण होली के दावे की निकली हवा, मारपीट में दर्जनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिपूर्ण होली के दावे की निकली हवा, मारपीट में दर्जनों घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिला प्रशासन के शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की लोगों से की गई अपील का खास असर नहीं हुआ। जनपद के कई स्थानों पर पुरानी रंजिश में व तात्कालिक कारणों से खूब मारपीट हुई। लगभग आधा दर्जन स्थानों पर जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कई घायल हो गए। पुलिस घायलों का इलाज करा पीड़ित पक्ष के लोगों की तहरीर पर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार गांव में होली के दिन गुरुवार को दबंगों के पिटाई से दलित परिवार की आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। परिजनों का आरोप है कि नशे में धुत गांव की माली बस्ती के दो लोगों ने किसी बात पर रास्ते में खड़े बुल्लू (35) को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके कुछ देर बाद माली बस्ती के दर्जनों लोग बुल्लू को खोजते बस्ती में पहुंच गए। घबराई महिलाओं ने बुल्लू को एक कमरे में बंद कर दिया। इससे आक्रोशित दबंगों ने महिलाओं पर ही धावा बोल दिया। उन्होंने लाठी डंडे से मार पीटकर लक्ष्मीना (32), उषा (40), नीरू (21), नीतू (18), नीलम (17) व शशिकला (15) घायल हो गईं। परिजनों ने सभी घायलों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया। घटना के बाद कोतवाली पहुंची दलित पक्ष कुछ महिलाओं का आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी गई जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को धारा 151 में निरुद्ध कर दिया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि घायल महिलाओं का पीपी सेंटर में मेडिकल मुआयना करा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शहाबगंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शौच को जा रही महिला ने ग्राम प्रधान पर छेडख़ानी का आरोप लगाया। कहा कि विरोध करने पर ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव की अर्चना (30) का आरोप है कि शुक्रवार की भोर में वह शौच के लिए जाते समय रास्ते में ग्राम प्रधान ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। किसी प्रकार प्रधान के प्रयास का विरोध कर वह घर भाग आई। कुछ देर बाद ग्रामप्रधान अपने भाई व अन्य मित्रों के साथ उसके घर आ धमका और गाली गलौच करने के साथ मार पीट कर प्रभावती देवी (50), पूजा (16) और उसे घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पर ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि महिलाओं की तहरीर पर धारा 323, 504, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
चकिया संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में गुरुवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के कौशल कुमार (23), योगेंद्र कुमार (21), संदीप (17) व संजय (27) और दूसरे पक्ष के ताहिर (23), मो. सुहेल (35) व मंसूर आलम (38) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का इलाज कराकर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं चकिया स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौझी गांव में होली के दिन दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से जनार्दन (27) व सत्यभामा (65) घायल हो गए। पुलिस घायलों का इलाज करा कुछ को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
धीना संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के बरहन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर छानबीन कर रही है। घायल होने वालों में एक पक्ष से कमलेश सिंह, रविशंकर सिंह व हरिशंकर सिंह और दूसरे पक्ष से सुकालू, राहुल व मनीष शामिल हैं। वहीं थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में शरबत की दुकान पर खड़े अवहीं गांव निवासी समीर सिंह (26) को उसके गांव के ही चार दबंगों ने मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
कंदवा संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के औरइया गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दलित ने गांव के दो सवर्ण लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गुरुवार की रात अवरइया गांव निवासी गौरव सिंह और किशन सिंह प्राइमरी पाठशाला के पीछे शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव नगीना राम भी वहां पहुंच गया और उनसे शराब पिलाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई। इसमें नगीना घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह नगीना ने थाने में दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उसका आरोप है गौरव और किशन ने उसे मारने पीटने के साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। वहीं असना गांव में भी गुरुवार की रात दलित बस्ती के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के मंजीत ने दूसरे पक्ष के दिनेश, राकेश, मिथिलेश और कमलेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।